हज़ारीबाग: देंगुरा पंचायत में 40 महिलाओं के लिए मुर्गी पालन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
प्लान इंडिया बालिका शिविर परियोजना द्वारा 28 नवंबर को देंगुरा पंचायत में 40 NEET महिलाओं के लिए एक दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षकों ने मुर्गी पालन की शुरुआत, सुरक्षित शेड निर्माण, पोषण, चारा और नियमित टीकाकरण की जानकारी दी। कम लागत में अधिक लाभ कमाने के तरीके भी बताए गए।