प्रतापगढ़: NH-56 पर मोटा मायंगा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराई, तीन युवकों की मौत; मजदूरी से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
रविवार देर रात NH‑56 पर मोटा मायंगा के पास सड़क किनारे खराब खड़े ट्रैक्टर–ट्रॉली से बाइक टकरा जाने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों युवक मजदूरी के लिए प्रतापगढ़ गए थे और रात में प्रतापगढ़ में नगर परिषद द्वारा आयोजित भजन संध्या में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में गोकुल शर्मा का लाइव भजन हुआ था, जिसे सुनने के बाद तीनों एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।