सराड़ा: बड़गांव में लक्ष्मी नारायण भगवान मंदिर जीर्णोद्धार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले दिन मंडप प्रवेश व कलश यात्रा आयोजित
Sarada, Udaipur | Jan 19, 2024 सराडा क्षेत्र के बड़गाँव मे श्री लक्ष्मी नारायण भगवान मंदिर जीर्णोद्धार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से मंडप प्रवेश एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा बड़गाँव मे मन्दिर से बैंड की धुन पर शुरू हुई जो गाँव के सभी मार्गो से गुजरते हुए पुन: मन्दिर पर संपन्न हुई।यात्रा मे सैकड़ो महिलाए अपने सिर पर कलश धारण किये नजर आई।