बीकानेर: टीबी अस्पताल के सभागार में एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान की समीक्षा, आयरन सप्लीमेंट वितरण पर जोर दिया गया
बीकानेर में एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान की संभाग स्तरीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन टीबी क्लीनिक सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (बीकानेर जोन) के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी ने की। इसमें बीकानेर संभाग के चारों जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभियान की प्रगति और कार्ययोजना पर चर्चा की। अधिकारियों ने आयरन-फोलिक