नागौर: जिला परिषद में बजट घोषणाओं को लेकर हुई बैठक
Nagaur, Nagaur | Feb 23, 2025 जिला परिषद में बजट घोषणाओं को लेकर बैठक हुई। रविवार को सुबह 11 बजे जिला परिषद सभागार में प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल ने बजट घोषणाओं को लेकर बैठक की। इस दौरान नागौर में बनने वाले 765 केवी जीएसएस, सड़कों की चौड़ाई व सुदृढ़ीकरण, शिक्षा को लेकर चर्चा की। यह घोषणाएं हाल ही में विधानसभा में बजट के दौरान हुई थी। कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित सहित अधिकारी मौजूद रहे।