कटकमसांडी: सारूगारू के फरार वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
कटकमसांडी थाना क्षेत्र के सारूगारू गांव के मिथलेश सिंह पिता नंदलाल सिंह को कटकमसांडी पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बाबत कटकमसांडी थाना प्रभारी राजबलभ कुमार ने बताया कि इसपर चेक बाउंस का वारंट था और ये कई दिनों से फरार था। इसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश पुलिस कई दिनों से कर रही थी।