कटकमसांडी: विद्युत कार्यालय में दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षित और सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए उप महाप्रबंधक की अध्यक्षता में बैठक
विद्युत उप महाप्रबंधक हजारीबाग अशोक कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में विद्युत अंचल हजारीबाग के सभी अभियंताओं के साथ बैठक हुई, जिसमें आने वाले दुर्गापूजा और अन्य त्यौहार के दौरान सुरक्षित और सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उप महाप्रबंधक श्री उपाध्याय ने सभी अभियंताओं को कई प्रकार के निर्देश दिया गया।