शाहपुर गांव में वज्रपात से अनीता देवी पति महेश राम (41) वर्ष की मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि अनीता देवी सुबह शाहपुर गांव के कुदरा स्थान नामक जगह पर अपने खेत में गोबर फेंकने गई थी। गोबर खेत मे डालने के दौरान अचानक बारिश शुरू हुई। बारिश से बचने के वह लिए खेत के मेड़ पर एक पेड़ के पास बचने के लिए पहुंची।