हुज़ूर: भोपाल में ए.आर. रहमान की आवाज़ का जादू, फिल्म 'पेद्दी' के प्रमोशन के लिए सितारों का जमावड़ा
Huzur, Bhopal | May 23, 2026 राजधानी भोपाल में संगीत प्रेमियों के लिए आज खास मौका है। मशहूर संगीतकार और गायक एआर रहमान आज शहर में लाइव कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम भेल दशहरा मैदान में शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें सभी के लिए प्रवेश खुला रखा है। कॉन्सर्ट और फिल्म प्रमोशन के लिए दिव्यंदु शर्मा, ज्हान्वी कपूर, रविकिशन और राम चरण भोपाल पहुंच चुके हैं।