कौंच: खजुरी गांव में मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम से की शिकायत, कब्जा मुक्त कराने की मांग की
Konch, Jalaun | Jul 7, 2026 कोंच तहसील के ग्राम खजुरी निवासी राधामोहन तिवारी ने मंगलवार सुबह 11 बजे डीएम को शिकायती पत्र देकर पैतृक राम-जानकी मंदिर एवं उससे जुड़ी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रणजीत सिंह यादव व धर्मेन्द्र जबरन मंदिर की जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर भूमि को कब्जा मुक्त कराने और कार्रवाई की मांग की।