औरंगबाद।अखिल भारतीय मध्यदेशीय हलवाई समाज की रफीगंज प्रखंड कमेटी का गठन शुक्रवार को RBR खेल मैदान स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में किया गया।
समाज की बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें विनय कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, मिथिलेश कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, कन्हाई प्रसाद को महामंत्री, कमलेश प्रसाद गुप्ता को सचिव और बिरजू प्रसाद को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।