गम्हरिया: गम्हरिया थाने में लंबित मामलों की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए गए ज़रूरी निर्देश
गम्हरिया में मंगलवार को अंचल निरीक्षक सदर ने थाना पहुंचकर विभिन्न मामलों की जांच प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष और अनुसंधानकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को कांडों के त्वरित निष्पादन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर विशेष जोर देने को कहा गया।