हमीरपुर: ग्राम पंचायत बड़ागांव में नाबालिग को भगा ले जाने की की गई शिकायत
ग्राम पंचायत बड़ागांव के एक व्यक्ति ने सदर कोतवाली में शिकायत देकर बिरखेरा के एक युवक पर पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। बड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिक पुत्री को बिरखेरा निवासी विवेक पाल गत 13 अप्रैल को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत करने पर उसके पिता चंद्रपाल ने पुत्री को जान से मरवा देने की धमकी दी है।