बिरनी: बीएसएफ जवान अफजल अंसारी के गांव लौटने पर भव्य स्वागत, देशभक्ति नारों से गूंजा क्षेत्र
Birni, Giridih | Oct 11, 2026 बिरनी प्रखंड के खेतवारा पंचायत अंतर्गत खेतवारा गांव निवासी सुलेमान अंसारी के पुत्र अफजल अंसारी बीएसएफ का प्रशिक्षण पूरा कर पंजाब से अपने घर लौटे। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जवान के स्वागत में लोगों का तांता लगा रहा और देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।