बांका: लीलागोड़ा गांव में बिजली चोरी करने पर 10 लोगों पर थाना में प्राथमिकी हुई दर्ज
Banka, Banka | Jun 9, 2026 जिले में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना क्षेत्र के लीलागोड़ा गांव में मंगलवार की सुबह 11 बजे छापेमारी की गई। इस अभियान का नेतृत्व कनीय अभियंता अभय रंजन ने किया। छापेमारी के दौरान कई लोगों को बाइपास और टोका लगाकर अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।