डुमरांव: डुमरांव नगर परिषद ने आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता के लिए चलाया जागरूकता अभियान
Dumraon, Buxar | Apr 8, 2026 डुमरांव नगर परिषद की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता को लेकर बुधवार की सुबह 10 बजे व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का निर्देशन कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे ने किया, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व सिटी मैनेजर स्तुति सिन्हा ने संभाला।