बंजरिया: सिंघिया से सिसवा अजगरी जाने वाले मार्ग में कचरे के ढेर से उठ रहे धुएं से आम लोग परेशान हैं
सिंघिया से सिसवा अजगरी जाने वाली मार्ग में कचरे के ढेर से उठ रहे धुंए से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। आमवा निवासी डॉ पी पी रंजन ने बताया कि लगातार उठ रहे धुंए के कारण आंखों में जलन व खुजली हो रहा है। खासकर बाइक सवार,साइकल सवार व पैदल चलने वाले लोगो को भारी दिक्कत हो रही हैं। आम लोगो ने इससे तत्काल निजात दिलाने की मांग उठाई है,ताकि उन्हें आराम मिल सके।