कौंच: कैलिया थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Konch, Jalaun | Jun 4, 2026 कैलिया थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बुधवार रात 8 बजे जानकारी दी है, वही संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा, जिस पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साहिल पुत्र शाकिर खान (26 वर्ष), निवासी झांसी बताया।