चौरीचौरा: जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में 8 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
चौरा थाना क्षेत्र के बाल खुर्द निवासी नेबुलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि न्यायालय में राजेश और अन्य लोगों से मामला विचारधीन है उक्त विवादित जमीन को चार दिन पूर्व गांव के लोग समझौते के लिए आए थे जिनके चले जाने के बाद श्याम बिहारी,सुनील, राजेश,राजन,दीपक,दीपू, संदीप,रवि एकजुट होकर आए और भैंस का नादा उजाड़कर फेंक दिए और बोलने पर हम लोगों को लाठी से पीटे।