नामकुम: ऑक्सफोर्ड, जेवीएम श्यामली समेत कई स्कूलों के वाहनों में ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान
Namkum, Ranchi | May 5, 2026 ऑक्सफर्ड, जेवीएम श्यामली सहित कई स्कूलों के वाहनों में ओवरलोड के खिलाफ मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अभियान चलाया गया। डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान कई स्कूल वैन ओवरलोड पाई गईं, जिन पर चालान काटा गया और कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया। डीटीओ ने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन नहीं करने पर आगे और कड़ी कार्रवाई होगी।