प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 11 सटोरियों को किया गिरफ्तार, ₹18,200 की सट्टा राशि जब्त
पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रतापगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 18,200 रुपये की सट्टा राशि और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग एवं