हरदोई: गैधरा गांव में युवक ने कमरे के अंदर गमछे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Nov 20, 2024 बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गैधरा गांव निवासी मंगली खेती किसानी का काम करता था।मंगली ने मंगलवार रात लगभग 10 बजे घर के अंदर गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को लटका देखा तो कोहराम मच परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है।थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।