पीथमपुर: पीथमपुर में सीएसआर कार्यों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, कलेक्टर ने उद्योगों से सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का किया आह्वान
Pithampur, Dhar | Nov 18, 2025 पीथमपुर के निर्यात भवन में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत किए जा रहे तथा आगामी कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में एमपीआईडीसी के कार्यपालिक निदेशक हिमांशु प्रजापति भी उपस्थित रहे।