कोंडागांव: गुण्डाधुर कॉलेज के पास NH-30 में कार और बाइक की भिड़ंत, एक व्यक्ति घायल; सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत गुण्डाधुर कॉलेज के पास नेशनल हाईवे-30 पर आज बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि घायल युवक के पैर में गंभीर चोट आई है।