शंभूगंज: शंभूगंज में राजस्व कर्मचारी व सीओ के बाद पंचायत सचिव भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सीओ और बीडीओ संभाल रहे कार्य
शंभूगंज में राजस्व कर्मचारी और सीओ के हड़ताल पर जाने के बाद अब पंचायत सचिव भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके बाद अंचल का कार्य संभाल रहे प्रभारी सीओ और बीडीओ की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 2 बजे पदाधिकारी ने बताया कि कर्मियों के हड़ताल पर जाने से आम जनों का कार्य बाधित हो गया है। अगर हड़ताल जल्द नहीं टूटा तो परेशानी और बढ़ जाएगी।