नीट-2026 प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर एनएसयूआई ने शनिवार को चाईबासा के शहीद पार्क चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।