चित्तौड़गढ़ में भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश परमार के प्रथम आगमन पर शास्त्री नगर चौराहे पर समाजजनों ने पगड़ी व ऊपरना पहनाकर स्वागत किया। संस्थापक सदस्य नवरतन जीनगर ने बताया कि उदयपुर से दिल्ली जाते समय अल्प प्रवास पर पहुंचे परमार ने समाज के विकास, उत्थान पर चर्चा हुई।