पीरटांड: खुखरा थाना के पूर्व थाना प्रभारी अजीत महतो व एसआई अनिल अभिषेक को दी गई भावभीनी विदाई
खुखरा थाना के थाना प्रभारी अजीत महतो व एसआई अनिल अभिषेक का स्थानांतरण हो जाने पर शनिवार को थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन हुआ।लोगो ने दोनो पुलिस अधिकारियों के साथ बिताए हुए क्षण को साझा किया।कहा,उनकी कमी खलेगी।जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों पुलिस पदाधिकारियों के प्रति अपनी आत्मीयता प्रकट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।उन्हें उपहार दिया।