अररिया: सदर अस्पताल में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत, डीएम भी रहे उपस्थित
Araria, Araria | Feb 5, 2025 मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत अररिया जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम बुधवार से शुरू हुआ। इसे लेकर सदर अस्पताल में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी की मौजूदगी में स्कूली बच्चियों द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। अभियान के पहले दिन कुल 20 बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाया गया।