अररिया: लालमन नगर के पास प्रतिमा विसर्जन के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, बाइक सवार घायल होकर सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Feb 4, 2025 अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के पहुसरा लालमन नगर वार्ड नंबर 14 में प्रतिमा विसर्जन के समय गांव के ही नहर पर बाइक फिसल जाने के कारण बाइक सवार एक वयक्ति सुबोध कुमार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजनों की सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टर नंदकिशोर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।