अररिया: पुरन्दाहा के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Feb 4, 2025 अररिया के पुरन्दाहा के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण जोकीहाट चकय गांव निवासी बाइक सवार भगवान दास बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजन के सहयोग से इलाज के लिए मंगलवार की शाम सदर अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टर नंदकिशोर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।