मुंगेर: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से पहले मुंगेर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर निगम ने चलाया बुलडोजर
Munger, Munger | Mar 15, 2026 मुख्यमंत्री के संभावित आगमन से पहले शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए रविवार सुबह मुंगेर नगर निगम एक्शन मोड में नजर आया। नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ शहर की सड़कों पर अभियान चलाते हुए अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। नगर निगम के बुलडोजर ने जमालपुर–मुंगेर मुख्य पथ पर सड़क किनारे ईंट, गिट्टी और बालू रखकर रास्ता बाधित करने वाले