सफीदों: लाभ सिंह होटल के पास इको गाड़ी को टक्कर मारने के आरोप में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Safidon, Jind | Apr 12, 2024 बनिया खेड़ा गांव निवासी प्रदीप ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि लाभ सिंह होटल के पास उसकी इको गाड़ी में एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सफीदों पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।