पिता को गोली मारकर घायल करने वाले पुत्र की तलाश तेज, गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
मंझनपुर (कौशांबी)। मंझनपुर थाना क्षेत्र में पुत्र द्वारा अपने पिता को गोली मारकर घायल किए जाने की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कौशांबी श्री सत्यनारायण ने अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने जारी वीडियो बयान में बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी की तलाश के लिए तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना में घायल पिता का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कठोर कार्रव