फतुहा: खुदागंज से अपने दादा के साथ त्रिवेणी संगम गंगा स्नान करने आया 6 वर्षीय बालक हुआ लापता परिजन परेशान।
Fatwah, Patna | Jul 11, 2026 नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के बोरी सराय गांव निवासी अमित कुमार के 6 वर्षीय पुत्र बादल कुमार अपने दादा रामशरण प्रसाद चौरसिया के साथ फतुहा त्रिवेणी संगम गंगा घाट पर स्नान करने के लिए आया था। लेकिन वह त्रिवेणी संगम पर से ही लापता हो गया है। परिजन द्वारा नदी थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस शिकायत के आलोक में छानबीन करने में जुटी है।