फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर पर पंजीकृत पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को दबरई कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष की कारावास, लगाया 58 हजार का जुर्माना
थाना उत्तर पर पंजीेकृत पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त अंकित उर्फ आकाश पुत्र विनोद कुमार मिश्रा निवासी राधाकिशन नगर जलेसर रोड थाना उत्तर को माननीय न्यायालय पॉक्सो-01 द्वारा दोषी पाते हुये बीस वर्ष कारावास की सजा के साथ ही 58 हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अभियुक्त को सजा दिलाने में अभियोजक अवधेश भारद्धाज एवं कोर्ट पैरोकार का विशेष सहयोग रहा।