रावतसर: रावतसर पुलिस ने तेज आवाज में डेक बजाते ट्रैक्टर चालक को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने ट्रैक्टर पर तेज आवाज में डेक में बजाते चालक को गिरफ्तार किया है पुलिस से रविवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने दौराने गस्त थालड़का में ट्रैक्टर पर तेज व कर्णभेदी आवाज में डेक से गाना बजाते चालक रजत मेघवाल निवासी शाहपुर बेगू सिरसा को गिरफ्तार किया है पुलिस ने राजस्थान ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।