कोईलवर: मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बोलेरो पिकअप से कोईलवर ओवर ब्रिज पर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की, एक गिरफ्तार
मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब लाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने अंग्रेजी शराब 1992 पीस यानी 489.120 बरामद किया गया। चालक पिंटू कुमार तिवारी गिरफ्तार कर लिया गया।