गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर बाजार के समीप से पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से मंगलवार दोपहर 3:30 बजे यह जानकारी दी। बताया कि आरोपी धनेश्वर चौधरी, पिता स्वर्गीय झपसी चौधरी, निवासी कायमनगर गांव, को शराब के नशे में गिरफ्तार कर मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया।