कोईलवर: कोइलवर में नया ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म कार्यालय का उद्घाटन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष ने किया
कोइलवर में बुधवार की दोपहर 2:00 बजे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म ‘अपना ऐप’ ने अपने नए डिलीवरी कार्यालय की शुरुआत की। जिसका उद्घाटन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष व कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष संजीत कुमार और वरिष्ठ पत्रकार इनामुलहक अंसारी ने संयुक्त रूप से पिता काटकर किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब उन्हें बड़े शहरों की तरह लाभ मिलेगा।