हज़ारीबाग: हजारीबाग में पासिंग आउट परेड, 355 नव नियुक्त गृह रक्षकों ने कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली
हजारीबाग में 355 नव नियुक्त गृह रक्षकों ने शपथ ली। 63 दिनों के प्रशिक्षण के बाद गिरिडीह के 355 गृहरक्षकों ने पासिंग आउट परेड में शानदार प्रदर्शन किया। उपायुक्त हेमंत सती ने परेड का निरीक्षण कर कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।जिला समादेष्टा रोहित आनंद ने अनुशासन और ईमानदारी से सेवा करने की अपील की।