पिता वृद्धाश्रम में दम तोड़ गए, अंतिम संस्कार भी मोबाइल स्क्रीन पर... आखिर कहां पहुंच गया समाज?
कभी बच्चों का भविष्य संवारने में पूरी उम्र लगा देने वाले एक पिता की अंतिम यात्रा ऐसी होगी, शायद उन्होंने भी कभी नहीं सोचा होगा।
मुंबई के बड़े कपड़ा व्यापारी रहे शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) का हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में निधन हो गया। बताया गया कि वे पिछले तीन वर्षों से वहीं रह रहे थे। उनकी पत्नी का भी दो वर्ष पहले इसी आश्रम में निधन हो चुका था।
आश्रम संचालक के अनुसार, सूचना मिलने पर उनकी बेटियों ने अंतिम संस्कार के लिए ₹5100 ऑनलाइन भेजे और उसे सोनीपत में ही कराने का अनुरोध किया। मुखाग्नि की प्रक्रिया वीडियो कॉल के माध्यम से दिखाई गई।
यह खबर दिल को भारी कर देती है और हमें सोचने पर मजबूर करती है कि बदलते समय में रिश्तों की संवेदनाएं किस दिशा में जा रही हैं।
माता-पिता का सम्मान उनके जीते-जी करें, क्योंकि एक दिन पछताने का अवसर भी नहीं मिलता।
#RespectParents #Humanity #ElderCare #Emotional #SocialValues #ViralNews