नवाबगंज: बाराबंकी में 03 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी बधाई
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद बाराबंकी में नियुक्त उ0नि0 संतोष सिंह थाना सुबेहा, उ0नि0 रोहित शुक्ला थाना थाना जहांगीराबाद, उ0नि0 मनोज कुमार थाना लोनीकटरा का निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर गुरुवार करीब 2:30 बजे स्टार लगाकर बधाई दी गई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक कुमार पाठक मौजूद रहे।