डुमरांव: डुमरांव में आरएसएस की जन संगोष्ठी आयोजित, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित पर दिया गया जोर
Dumraon, Buxar | Apr 26, 2026 डुमरांव के महाराजा कोठी के समीप रविवार की सुबह 11 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से एक प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन महाराजा कोठी के समीप किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। संगोष्ठी में दक्षिण बिहार के प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख उपेंद्र त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।