देवास नगर: अंबेडकर जयंती पर निकलने वाली स्वाभिमान यात्रा को लेकर वरिष्ठ नागरिक संस्था कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता
राष्ट्रीय महासचिव बबीता चौहान ने स्वाभिमान यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यात्रा का 10 वां वर्ष है। बोधिसत्व, संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती पर निकलने वाली स्वाभिमान यात्रा इस वर्ष भी भव्य रूप में निकलेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।