हज़ारीबाग: हजारीबाग के चौपारण में चला बुलडोजर, सिक्स लेन और फ्लाईओवर निर्माण के लिए प्रशासन का बड़ा एक्शन
हजारीबाग के चौपारण में सिक्स लेन सड़क और फ्लाईओवर निर्माण को लेकर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। उपायुक्त के निर्देश पर अंचल अधिकारी संजय यादव की मौजूदगी में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया। प्रशासन के अनुसार सड़क के दोनों ओर 20 मीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है, ताकि सड़क और नाली निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।