तोतर में दूसरे दिन भी जारी रहा समाधान का भरोसा
60 दिवसीय मेगा ड्राइव के अंतर्गत ग्राम पंचायत तोतर में विशेष विधिक एवं जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की गई।
आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं श्रम कार्ड बनवाने के साथ पात्र ग्रामीणों के बैंक खाते खुलवाने की कार्यवाही की गई। साथ ही स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, डाकघर, बैंक सहित विभिन्न विभागों की सेवाओं और शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में आयोजित शिविर ने ग्रामीणों को उनके अधिकारों, विधिक सहायता और शासकीय योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया।
न्याय और विधिक सेवा का उद्देश्य केवल न्यायालय तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना भी है।
#LegalServices #NALSA #JanSeva #Kondagaon #जनसमस्या_समाधान विधिक_सहायता
1 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 19, 2026