शिवपुरी नगर: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दो बच्चों की माँ का अपहरण, न्याय के लिए बेबस माँ शिवपुरी में एसपी के द्वार!
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के सईसपुरा निवासी एक महिला ने अपनी शादीशुदा बेटी के गायब होने और उसे जबरन बंधक बनाए जाने की शिकायत आज गुरुवार की दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़िता भगवती बाथम का आरोप है कि उसकी 23 वर्षीय बेटी सुहानी को एक युवक इंस्टाग्राम के जरिए बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।महिला भगवती बाथम के अनुसार, सुहानी की शादी हो चुकी है