झुंझुनू: स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया
झुंझुनू के स्काउट गाइड परिसर में रविवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए स्वामी विवेकानंद जयंती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की, और साथ ही युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और उनके पद चिन्हो पर चलने के लिए आह्वान भी किया गया