जगदलपुर: जनगणना के लिए ग्रामीणों को स्वगणना की जानकारी दी जा रही है, विशेष ग्राम सभा सहित ग्राम पंचायतों में बैठक
जनगणना कार्य को सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। प्रशासन द्वारा विशेष ग्रामसभा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को जनगणना से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है।